Sunday, 6 December 2015

मनोभाव

मनोभावों में दृढ़ता हो तो
सब कुछ आसान होता है
मानव इसके बल पर
नए-नए आयामों को छूता है

कठिन काम भी मानव को
आसान सा प्रतीत होता है
आगे बढ़ने का साहस
मानव में स्वतः आ जाता है

चाहे पर्वत पर चढ़ना हो
आकाश को चाहे छूना हो
धरती से सोना उगाना हो
चाहे नदी पे बाँध बनाना हो

नए कीर्तिमान स्थापित कर
अपना अलग स्थान बनाता है
इतिहास की श्रेणी में मानव
नए अध्यायों को लिखता है

No comments:

Post a Comment